Economy India
cultural event

नन्द गांव व बरसाने के पत्थर भी भक्ति कथा कहते हैं: सुनील शेट्टी

मन मस्तिष्क की शान्ति हेतु ललिता कुंज की स्थापना : आराध्य रियल्टी एस्टेट

नन्द गांव व बरसाने के पत्थर भी भक्ति कथा कहते हैं: सुनील शेट्टी

नई दिल्ली ( रिपोर्ट: टी एन भारती) वर्तमान समय की भागती-दौड़ती जिंदगी में मानव जीवन को शान्ति प्रदान करने हेतु भारत की प्रसिद्ध रियल एस्टेट कंपनी आराध्य रियल्टी ने मयूर विहार होटल क्राउन प्लाजा में रंगा रंग समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर कम्पनी के परियोजना निदेशक अरूण कुमार तथा अरविंद कुमार कुशवाह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मथुरा की पावन भूमि पर रिहाईशी प्रोजेक्ट ललिता कुंज का लक्ष्य है कि शहर की व्यस्ततम भागम भाग जिंदगी में मानव जीवन को शान्ति तथा प्रसन्न क्षणों से आनंदम जीवन से अवगत किया जाए क्योंकि नई पीढ़ी को भी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति हेतु जागरूक करना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि 40 एकड़ भूमि परियोजना टाउनशिप ललिता कुंज में कुल 582 आवासीय प्लाट है। ग्राम लोहार बारी N H. 44 कोसीकलां हाईवे बरसाना तहसील गोवर्धन जिला मथुरा जंक्शन से 45 मिनट तथा नोएडा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से 90 किलोमीटर दूर स्थित है। ललित कुंज की विशेषता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी आधुनिक विशेषतः मन्दिर, स्कूल , शापिंग कांप्लेक्स, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बिजली घर , 24×7 सुरक्षा , ड्रेनेज सिस्टम तथा जलापूर्ति की व्यवस्था है। इस के अतिरिक्त 100 प्रतिशत भूमि नामांकन दाखिल करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मास्टर प्लान 2041 के प्रस्तावित 30, 000 + करोड़ रुपए के ब्रज इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास एक्सप्रेस वे केन्द्र में निवेश करने का सुनहरा अवसर है।
मुख्य अतिथि अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि ब्रज की पवित्र भूमि पर बसा नन्द गांव आस्था, प्रेम तथा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की अदभुत स्मृति है। नन्द गांव व बरसाने का कण कण भक्ति रस से सराबोर है । यहां के पत्थर भी भक्ति कथा कहते हैं। कान्हा का नटखटपन और ग्वाला बालो की मधुर ध्वनि जीवन्त प्रतीत होती है। पावन भूमि पर ललिता कुंज आवासीय प्लाट कार्य गौरवमय है।
समारोह में आमंत्रित मुख्य अतिथि अभिनेता सुनील शेट्टी को शील्ड तथा शाल दे कर सम्मानित किया गया ।
एस्टेट क्षेत्र में सेवा कार्य में व्यस्त , दिग्गज व्यापारी जगत के रेहना कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक जे पी त्यागी , के आर
एस होम डेवलपर कंपनी के निदेशक यशपाल सिंह तथा पाल रियल ग्रुप के प्रवीण अग्रवाल को मुख्य अतिथि अभिनेता सुनील शेट्टी ने पुरस्कृत किया। अन्त में मयूर नृत्य, लठ्ठ मार होली ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्य क्रम को भव्य अन्दाज में मीडिया 24x 7 ने भरपूर समर्थन के साथ सम्पूर्ण मंच संचालन, आधुनिक तकनीक से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बड़ी संख्या में राजनीतिक, समाजिक कार्यकर्ता, विचारक , शिक्षा विभाग और मीडिया जगत, रियल एस्टेट क्षेत्र से गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्य क्रम में रात्रि भोज का प्रबंध किया गया।

Related posts

सरहदी गान्धी ने हिन्दू मुस्लिम एकता के साथ पाकिस्तान का विरोध किया : एडवोकेट सैयद जलालुददीन

Manohar Manoj

Mahakumbh 2025: The City of Sangam is poised to Script a New Chapter in Spirituality

Manohar Manoj

PM Modi to inaugurate ‘Ashtalakshmi Mahotsav 2024’ showcasing vibrancy of northeast Ministry of Development of North Eastern Region (DoNER) has announced “Ashtalakshmi Mahotsav

Manohar Manoj