Economy India
cultural event

व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर हो रहे संघर्ष, संकीर्णता एवं समस्याओं का समाधान है श्रीमद्भगवत गीता का ज्ञान*

*प्रेस विज्ञप्ति*
शनिवार, 20 सितंबर 2025, कंट्री इन होटल, वसुंधरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद

*व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर हो रहे संघर्ष, संकीर्णता एवं समस्याओं का समाधान है श्रीमद्भगवत गीता का ज्ञान*

*कर्मक्षेत्र में होने वाले नकारात्मक तथा सकारात्मक वृत्तियों का आंतरिक युद्ध का प्रतीक है पांडव और कौरवों का युद्ध अर्थात महाभारत युद्ध*

*परमात्मा द्वारा राजयोग का दिया ज्ञान हमें हमारे कर्मेंद्रियों को संयम में तथा मन को नियंत्रण करना सिखाता है, और वर्तमान समय की यह पुकार है* – *राजयोगिनी बी के ऊषा दीदी*
*मैं जन प्रतिनिधि होने के नाते गाजियाबाद या देश की सेवा करता हूं लेकिन ब्रह्माकुमारी दीदीयां पूरे विश्व की आध्यात्मिक सेवा कर रही हैं – अतुल गर्ग*

 

 

 

 

 

 

 

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आज कंट्री इन होटल, वसुंधरा साहिबाबाद के दरबार हॉल में आयोजित *जीवन का आधार-गीता का सार* विषय पर सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। दो दिन चलने वाले इस सम्मेलन के सायंकालीन सत्र के सार्वजनिक कार्यक्रम में माउंट आबू से पधारे, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रेरक वक्ता, आध्यात्मिक शिक्षक एवं परामर्शक एवं मैनेजमेंट ट्रेनर राजयोगिनी बी के ऊषा दीदी ने वर्तमान समय व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर संघर्षशील, संकीर्णता एवं समस्याओं से भरे वातावरण की ओर ध्यान दिलाते हुए आध्यात्मिकता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता बताई।

हमारा मन पूरे दिन भर में 30000 से 70000 तक संकल्प पैदा करता है। उन संकल्पों के स्तर को यदि हम देखें तो साधारण, व्यर्थ और नकारात्मक संकल्प अधिक होते हैं तथा सकारात्मक और श्रेष्ठ संकल्पों की संख्या कम होती है। मानव मन के युद्ध स्थल में इन दोनों नकारात्मक एवं सकारात्मक संकल्पों का द्वंद या संघर्ष ही महाभारत युद्ध का प्रतीक है। श्रीमद्भागवत गीता में दिया आध्यात्मिक ज्ञान हमारी हर समस्या का समाधान देता है।
परमात्मा के साथ ज्ञान युक्त संबंध अर्थात राजयोग के द्वारा हम कर्मेंद्रिय जीत बन सकते हैं और अपने मन पर भी नियंत्रण कर सकते हैं।
इस अवसर पर गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा वैश्विक रूप से आध्यात्मिक सेवाओं की बात कहते हुए कहा कि मैं तो गाजियाबाद की सेवा करता हूं आप विश्व की सेवा करते हैं।
कन्ट्री इन के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने इसे अपना सौभाग्य माना। इसके अलावा पूर्व पार्षद राजेन्द्र त्यागी, वर्तमान पार्षद शिल्पा चौधरी, राज कुमार भाटी, धीरज अग्रवाल, अनिल तोमर, अनिल अग्रवाल पूर्व राज्य सभा सांसद, विनीत शर्मा भाजपा नेता, विजय गुलाटी डायरेक्टर सेंट टेरेसा स्कूल, अलका अग्रवाल डायरेक्टर मेवाड़ इंस्टीट्यूट, देवेंद्र नारंग डायरेक्टर जयपुरिया मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, शालिनी गुप्ता को-फाउंडर पिंकिश फाउंडेशन, सत्यपाल नारंग अतिरिक्त जिला जज, गाजियाबाद आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम
खचाखच भरे हुए हाल में 2000 से अधिक बहनों भाइयों ने कार्यक्रम का लाभ लिया तथा राजयोग ध्यान द्वारा गहन शांति की अनुभूति का आनंद लिया।

Related posts

Mahakumbh 2025: The City of Sangam is poised to Script a New Chapter in Spirituality

Manohar Manoj

सरहदी गान्धी ने हिन्दू मुस्लिम एकता के साथ पाकिस्तान का विरोध किया : एडवोकेट सैयद जलालुददीन

Manohar Manoj

उर्दू  प्रेम और  हर्ष व उल्लास की भाषा 

Manohar Manoj