- मानव सेवा ही सत्य भक्ती : नजमी
नई दिल्ली ( रिपोर्ट : टी एन भारती)
वर्तमान समय मे एक ओर साम्प्रदायिक घटनाक्रम का बोलबाला है वही दूसरी ओर दी कबीर फाउंडेशन के संस्थापक नजम उददीन नजमी और डाक्टर रियान नजमी प्रेम और भाईचारा के लिए आवश्यक कार्य करने मे व्यस्त है । समाज सेवक नजम उददीन ने प्रेस वार्ता मे बताया कि दी कबीर फाउंडेशन गत सात वर्ष से गरीब जनता के जीवन यापन के लिए आवश्यक सामग्री
प्रदान कर रही है। भयंकर बीमारी करोना काल मे दी कबीर फाउंडेशन के निर्देशक डाक्टर रियान नजमी ने कश्मीर वादी मे जान की परवाह किए बगैर मरीजो का इलाज किया। रमजान के पवित्र माह मे दिल्ली के नरेला क्षेत्र , बिहार के हजारीबाग मे पीलावल , चिशतिया मोहल्ला, लोधी शहीद , शेर घाटी के नया बाजार , गोपाल पुर , काजी मोहल्ला , रहमान नगर मे 515 गरीब परिवार को राशन तथा नकद रकम प्रदान की । दी कबीर फाउंडेशन के संस्थापक नजम उददीन नजमी ने विचार मे शिक्षा क्षेत्र मे काम करना अत्यावश्यक है । इस सम्बंध मे हजारी बाग बिहार मे स्थित
Kits care School मे 60 बच्चो को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है तथा शेर घाटी क्षेत्र मे भी 50 गरीब बच्चो को मुफ्त शिक्षा प्रदान की गई है । संगठन के संस्थापक नजमी का मानना है कि मानवता की सेवा ही सत्य भक्ती है । चालू वर्ष शिक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करने हेतू बजट मे अधिक पैसा खर्च करने पर विचार है ताकि युवा वर्ग देश की प्रगति मे चार चांद लगाए। जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय से एम बी बी एस के पश्चात गवरंमेट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से (एम एस हड्डी विशेषज्ञ छात्र) डाक्टर रियान नजमी लगातार गरीब अनाथ बच्चो , महिलाओ और बूढ़े लोगो की सेवा कर रहे है । अंत मे उपस्थित उत्कृष्ट योगदान प्रदान कर रहे सदस्यगण का धन्यवाद ज्ञापन मे नजमी ने कहा कि दान कर्ताओ के सहयोग से ही गरीब परिवार कल्याण कार्य सम्भव हुआ।
उन्होने कोर कमेटी के सदस्य विषेश रूप से हजारीबाग के रिजवान , फैजान , फिरोज हसन , शाहिद इकबाल , इम्तियाज , दिल्ली के सदस्य सलीम अहमद , रशीद , जुबैर , नसीमुद्दीन , शेर घाटी के शकील खान , सोहराब खान , इमरान अली , एहतिशाम , नजीब रिंकू , अयान अली , डाक्टर अफजल इत्यादी का धन्यवाद किया।

