Economy India
Agriculture

किसानोन्मुखी कार्यों पर करें पूरा फोकस- कृषि मंत्री श्री चौहान कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें- केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों व कृषि क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्रीजी की संकल्पना अनुसार तेजी से करें काम

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
100 दिनों की कार्ययोजना के संबंध में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ली बैठक
किसानोन्मुखी कार्यों पर करें पूरा फोकस- कृषि मंत्री श्री चौहान
कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें- केंद्रीय कृषि मंत्री
किसानों व कृषि क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्रीजी की संकल्पना अनुसार तेजी से करें काम


नई दिल्ली, 12 जून 2024, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि भवन में बैठक लेकर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प अनुसार, 100 दिनों की कृषि कार्ययोजना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान श्री चौहान ने अधिकारियों से कहा कि वे अपना पूरा फोकस किसानोन्मुखी कार्यों पर करें, ताकि देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की संकल्पना के मुताबिक तेजी से काम किया जा सकें।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में, पहले 100 दिनों की विभागीय कार्ययोजना के सभी पहलुओं को समझने के साथ ही देश के कृषि क्षेत्र की मजबूती तथा किसानों के दुःख-दर्द को कम करने के लिए सशक्तता के साथ कदम उठाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाइयों-बहनों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज आदि आदानों की उपलब्धता प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाना चाहिए, इस संबंध में उन्हें कहीं-कोई परेशानी नहीं आना चाहिए, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएं।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि देश में कृषि उत्पादन व उत्पादकता बढ़ना चाहिए, साथ ही हम अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के अलावा दुनिया के अन्य देशों को भी जरूरत अनुसार गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद निर्यात कर सकें, ऐसी ठोस कार्ययोजना पर अमल करना चाहिए। बैठक में, वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागवार योजनाओं की प्रस्तुतियां दी।
बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री चौहान के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर तथा श्री भागीरथ चौधरी और कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा व कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) के सचिव एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक भी उपस्थित

Related posts

Water saviours felicitated by Minister of Jal Shakti at Jal Prahari

Manohar Manoj

 खेती क्या है, पानी और मिट्टी तथा मौसम का ही तो मिश्रित खेल है खेती की तबाही जरूरत मुकम्मल नीति की

Manohar Manoj

Farmer welfare activities worth ₹300 crore during the Diamond Jubilee celebrations of (NDDB)

Manohar Manoj