Economy India
Corporate

आरएम ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने डेटा उल्लंघन की चिंताओं के बीच तत्काल कार्यवाही करते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित की*

*आरएम ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने डेटा उल्लंघन की चिंताओं के बीच तत्काल कार्यवाही करते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित की*

नई दिल्ली, 27 जनवरी 2025: अपनी वेबसाइट पर संभावित डेटा उल्लंघन के बारे में जानकारी देने वाली हाल ही की रिपोर्टों को ध्यान में रखते हुए, आरएम ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने पुष्टि की है कि वह इस मामले की सक्रियता से जांच कर रहा है और हितधारकों की जानकारी की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए त्वरित उपाय कर रहा है।

यह मामला तब सामने आया जब ट्विटर पर “डार्क ऑफ वेब” ने इन चिंताओं के बारे में जानकारी दी, जिसने बताया कि आरएम ग्रुप ऑफ एजुकेशन की वेबसाइट से संवेदनशील जानकारी से समझौता किया जा सकता है। संगठन इन दावों को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है, उल्लंघन के दायरे को निर्धारित करने और स्थिति को तेजी से हल करने के लिए आंतरिक आईटी विशेषज्ञों और बाहरी साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की एक क्राइसिस रिस्पांस (संकट प्रतिक्रिया) टीम का गठन कर के ऐसा किया जा रहा है।

आरएम ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है कि वह अपने हितधारकों की जानकारी की सुरक्षा और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और इस मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। संगठन ने अपने हितधारकों से सहयोग और समझ की अपील की है और उन्हें आश्वस्त किया है कि वह इस मामले को जल्द से जल्द हल करने के लिए काम कर रहा है।

Related posts

Govt committed to transform India into a global education hub

NM Media

5,000 UG students selected for Reliance Foundation scholarships

Manohar Manoj

Over 5,700 projects representing innovations in public-private partnerships to be completed under the Smart Cities Mission:

Manohar Manoj